27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए कोरोना बीमा कवर की सुविधा दी

SpiceJet. (Photo: Twitter/@flyspicejet)

नई दिल्ली, 9 जुलाई | एयरलाइन प्रमुख स्पाइसजेट ने यात्री विश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार को कोरोना से संबंधित बीमा कवर का विकल्प चुनने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक अनूठी पहल की घोषणा की। यह बीमा कवर 12 महीनों की अवधि के लिए वैध है। यह 443 रुपये से 1,564 रुपये प्रति वर्ष (जीएसटी सहित) प्रीमियम पर 50 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक का बीमा होगा।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “बीमा अस्पताल के खचरें और क्रमश: 30 और 60 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के सभी खचरें को कवर करता है।”

एयरलाइन ने कहा, “व्यापक कवर में कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर परीक्षण, दवा और परामर्श शामिल हैं।”

स्पाइसजेट ने इस बीमा (इंश्योरेंस) कवर की पेशकश के लिए अपनी डिजिट इलनेस ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिए गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।

एयरलाइन के अनुसार, बीमा में अस्पताल के कमरे या आईसीयू किराए पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है। यानी इसके किराये को लेकर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे रोगी को अधिक लाभ मिलता है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर एफडीए ने घी के 10 बैचों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर रोक लगाई

Newsdesk

रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे

Newsdesk

स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है इमली, पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए फायदेमंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading