November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : रांझी मोहनिया गांधी चौक में शराब दुकान का विरोध, महिलाओ के समर्थन में पहुँचे कैंट विधायक

जबलपुर में आबकारी के नए शराब दुकान टेंडर होने के बाद कई इलाकों में महिलाओं और क्षेत्रीयजनो के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी कड़ी में धरने पर बैठी जबलपुर के रांझी स्तिथ मोहनिया गांधी चौक की महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा, जहाँ क्षेत्रीय महिलाओ के द्वारा शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी गई, शराब दुकान के कर्मचारी अपनी जानबचाकर दुकान से बाहर भागे वही महिलाओ ने दुकान में जमकर डंडे और पत्थर बरसाए,वही सूचना पर पहुँची आबकारी पुलिस और थाना पुलिस ने आक्रोशित महिलाओ को समझाने का काफी प्रयास किया,वही महिलाओ का साफ कहना था की क्षेत्र से शराब दुकान हटाई जाए उसके बाद ही महिलाए धरने से हटेंगी,महिलाओ ने कहा की जिस प्रकार से रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान खोली गई है जिसके चलते महिलाओं और बच्चो को निकलने में काफी परेशानी होती है,आगे स्कूल है बच्चे स्कूल जाने के लिए डर डर के जाते है,असमाजिक तत्वों के द्वारा शराब पीकर छेड़छाड़ की जाती है,

वही काफी देर चले हंगामे के बाद सूचना पर पहुँचे कैंट विधायक ने महिलाओ का समर्थन करते हुए कहा की क्षेत्र में उन्हें 1 अप्रैल के बाद शिफ्ट करने की दुकान संचालक को समय सीमा दी गयी थी बावजूद उसके शराब दुकान शिफ्ट नही की गई,जहा भाजपा विधायक अशोक ईश्वरदास रोहणी ने स्वयं शराब दुकान में ताला लगाते हुए शराब दुकान को मोहनिया क्षेत्र से कही और शिफ्ट किये जाने की शराब दुकान संचालक को बात कही है,

वही कैंट विधायक अशोक ईश्वरददास रोहाणी ने कहा की उनके कैंट क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को शराब दुकान लेकर काफी समस्याएं हो रही थी जिसके चलते महिलाओ के सम्मान और स्वाभिमान को देखते हुए उनके तालाबंदी कर दुकान दो दिन के अंदर मोहनिया क्षेत्र से अलग करने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment