October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

क्रिकेट के बाद सिने निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर

कैप्टन कूल के नाम से ख्यात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने आईपीएल के चलते चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल का यह सीजन उनका क्रिकेट करियर का आखिरी सीजन होने जा रहा है। टी-20, वनडे और टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी आईपीएल के लिए यह आखिरी सीजन खेल रहे हैं। अपने क्रिकेट करियर को पूरी तरह से समाप्त करने से पूर्व ही उन्होंने अपने लिए दूसरा करियर चुन लिया। धोनी ने फिल्म निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। आज उन्होंने अपनी पहली तमिल फिल्म एलजीएम का पहला पोस्टर जारी किया।महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म एलजीएम का लुक पोस्टर रिलीज किया है। जनवरी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने बताया था कि वो जल्द ही अपने होम बैनर धोनी एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। प्रोडक्शन के अंडर बनी पहली फीचर फिल्म का टाइटल एलजीएम है।एलजीएम का मतलब- लेट्स गेट मैरिड! ये एक तमिल फिल्म है।महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फस्र्ट लुक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मुझे एलजीएम का फस्र्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए ख़ुशी हो रही है। एक फील गुड फैमिली एंटरटेनर फिल्म के लिए तैयार हो जाईए! ये फिल्म आप सब के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगी। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से पूरी टीम को फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट!फिल्म को प्रोड्यूस करने के अलावा धोनी ने इस फिल्म का कांसेप्ट भी तैयार किया है। ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक मां और एक कपल के बीच के ड्रामा पर बेस्ड होगी। 27 जनवरी को फिल्म लॉन्च हुई थी। इस मौके पर साक्षी ने कहा था कि वो ऐसी ही और स्टोरी फिल्माने की तैयारी में हैं, जिनमें कोई मीनिंग भी हो।इस तमिल मूवी में प्यार प्रेम कढहल और बिग बॉस तमिल फेम हरीश कल्याण लीड रोल प्ले करेंगे। वहीं फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर लव टुडे की इवाना नजर आएंगी। यस्टरडे की स्टार नादिया फिल्म में एक इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म को रमेश तामिलमणि ने निर्देशित किया है। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म होगी।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment