September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मवेशी घोटाला : ईडी ने पुलिस अधिकारी से की पूछताछ, छोटे पद पर तबादला

कोलकाता, 12 अप्रैल | बीरभूम जिले के सूरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक एस.के. मोहम्मद अली का एक छोटे पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। अली से ईडी ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की थी। हालांकि जिला पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसफर को एक नियमित घटना बताया। उनका जिला प्रवर्तन शाखा के निरीक्षक के रूप में ट्रांसफर किया गया है। यह पद कुछ समय से खाली था।

ईडी के अलावा, अली से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी पूछताछ की थी, जो घोटाले में समानांतर जांच कर रही है।

जब ईडी ने अली को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया, तो उन्हें अपने बैंक खातों और संपत्तियों से संबंधित सभी दस्तावेज साथ लाने के लिए कहा।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को अली के कुछ रिश्तेदारों के नाम पर भारी मात्रा में संपत्ति मिली है।

बड़ी कीमत की संपत्तियां खरीदने के लिए धन के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से देश के श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच: डॉ. मनसुख मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading