October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

वीवो ने एक्स-सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रवेश किया

Vivo. (Photo: Twitter/@Vivo_India)

नई दिल्ली, 10 जुलाई | चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने गुरुवार को भारत में नई एक्स-सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रवेश की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि इसका उत्पादन (मैन्युफैक्च रिंग) ग्रेटर नोएडा स्थित प्लांट में होगा।

एक्स-सीरीज के तहत, स्मार्टफोन निर्माता एक्स-50 और एक्स-50 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जिसमें प्रोफेशनल ग्रेड कैमरा तकनीक होगी।

वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रेटजी डायरेक्टर निपुण मार्या ने कहा कि प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। ग्राहक एक प्रीमियम डिवाइस की तलाश में हैं, जो उनके स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि वीवो ने भारत में एक मजबूत ब्रांड-वैल्यू का निर्माण किया है। यह हमारे उत्पाद की पेशकश का विस्तार करने का सही समय है।”

मार्या ने कहा, “अपकमिंग कैमरा-सेंट्रिक एक्स-सीरीज को जल्द ही बाजार में पेश किया जाएगा, जो फोटोग्राफी से प्यार करने वालों की उभरती जरूरतों को पूरा करेगी। हमें उम्मीद है कि प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में हमारा प्रवेश मोबाइल फोटोग्राफी में बेंचमार्क को बदल देगा।”

कंपनी पूरे भारत में अपने रिटेल नेटवर्क बिजनेस को जारी रखने के लिए नए स्मार्ट रिटेल मॉडल पर काम कर रही है। इस नए मॉडल का उद्देश्य यह था कि जब स्टोर खुल रहे हैं और रिटेलर्स वापस व्यापार करने जा रहे हैं, तो भी कुछ ग्राहक हैं, जो स्टोर पर नहीं जाना चाहते हैं। यह मॉडल उन्हीं के लिए है।

मार्या ने कहा, “इसमें ग्राहक अपने वीवो उत्पाद से संबंधित सवालों को रिटेलर्स को भेज सकते हैं और फिर हम उन्हें कॉल करेंगे, उनकी आवश्यकता को समझेंगे, एक स्मार्टफोन सुझाएंगे और आखिर में उसकी बिक्री की जाएगी।”

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment