October 31, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

आईपीएल 2023 के लिए जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल | जियो सिनेमा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जियो सिनेमा के एक अधिकारी ने कहा, स्टार क्रिकेटर और भारतीय पुरुषों की टीम के कैप्टन रोहित शर्मा जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुए हैं। हम अपनी पेशकशों को बढ़ाते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि डिजिटल स्ट्रीमिंग हमारे लाखों दर्शकों को एक अभिनव और अनूठा अनुभव प्रदान करे।

जियो सिनेमा जल्द ही रोहित शर्मा के साथ प्रोमो और ऐड कैपेंन लेकर आएगा। जियो सिनेमा और मुंबई इंडियंस दोनों का स्वामित्व रिलांयस ग्रुप के पास है।

जियो सिनेमा के पास डिजिटल राइट्स हैं, और स्टार स्पोर्ट्स के पास टीवी राइट्स हैं। दोनों ही आईपीएल को लेकर हाई-ऑक्टेन मार्केटिंग कैपेंन चला रहे हैं। वे दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों का अधिकतम ध्यान आकर्षित करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

जियो सिनेमा ने सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी और स्मृति मंधाना जैसे नामों को अपना एंबेसडर बनाया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment