33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर, 11 जुलाई | उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में शनिवार को सेना द्वारा दो आतंकी मार गिराए गए। ये एलओसी पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद जवानों ने घात लगाकर हमला किया।

इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। दो एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

सेना ने आगे कहा, “आज तड़के एलओसी के पास कुपवाड़ा जिले में स्थित हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों के होने का पता लगा। सुरक्षा बलों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकी मारे गए। दो एके-47 सहित कई और हथियार बरामद किए गए।”

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading