October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बर्फबारी की दुश्वारियों के बीच 25 को खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ, 22 अप्रैल | ग्यारहवें ज्योतिलिर्ंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निरंतर जानकारी ली जा रही है। आज केदारनाथ धाम में मौसम साफ है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी विभाग अपनी- अपनी तैयारियो एवं व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगे है।

अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि, केदारनाथ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है।

सुलभ इंटरनेशनल द्वारा बनाए गए शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पेयजल विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जा रहा है।

जीएमवीएन द्वारा बनाई जा रही टेंट कॉलोनी से बर्फ हटाने का कार्य करते हुए टेंट लगाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने लगे हुए है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment