19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुपम के साथ सतीश कौशिक की बेटी ने किया डांस, कहा- ‘पापा बेहतर डांसर थे’

मुंबई, 22 अप्रैल | दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दिवंगत सबसे अच्छे दोस्त और एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो को लेकर उनकी बेटी का कहना है कि उनके मुकाबले उसके पापा एक बेहतर डांसर थे। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को साझा किया, जिसमें दोनों ‘हंड्रेड माइल्स’ गाने पर डांस कर रहे थे।

अनुपम ने कैप्शन दिया, कल वंशिका ने मेरे साथ ये पहला डांस वीडियो बनाया। एक दो रिहर्सल के बाद बहुत ही मासूमियत से कहा कि उसके पापा (सतीश कौशिक) मुझसे कहीं बेहतर डांस करते थे, जो सच है। पर उसका एक वाक्य कमाल का था, ‘कोशिश करने के लिए धन्यवाद अनुपम अंकल! लव यू!’ लव यू टू बेटा।

वंशिका ने भी इंस्टाग्राम पर यही क्लिप शेयर की और लिखा: अनुपम चाचा के साथ मेरी पहली रील, उन्हें वास्तव में थोड़ी और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा एक बेहतर डांसर थे, लेकिन कोशिश करने के लिए अनुपम अंकल को धन्यवाद। लव यू

नई दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट के बाद 67 साल की उम्र में सतीश कौशिक का इस साल 8 मार्च को निधन हो गया।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading