33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तमिलनाडु में रियल स्टेट कंपनी के 50 से ज्यदा स्थानों पर छापे

चेन्नई, 24 अप्रैल | आयकर विभाग तमिलनाडु में जी-स्क्वायर रिलेशंस के परिसरों में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। जी-स्क्वायर रिलेशंस एक रियल एस्टेट कंपनी है जो कथित रूप से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ा है। आयकर अधिकारी स्टालिन के दामाद सबरीसन के ऑडिटर के आवास के परिसरों में भी छापे मार रहे हैं और तलाशी ले रहे हैं।

तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कुछ दिन पहले ‘डीएमके फाइलें’ जारी की थीं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि स्टालिन के बेटे और वर्तमान मंत्री उदयनिधि स्टालिन और उनके दामाद सबरीसन ने आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है।

आरोप है कि जब स्टालिन अपने पिता करुणानिधि के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री थे, तब जी-स्क्वायर को खूब समर्थन मिला था। अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि पैसे की हेराफेरी के उनके आरोप न केवल मौजूदा डीएमके सरकार के हैं बल्कि एम. करुणानिधि के समय के भी हैं।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading