18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तृणमूल सांसद के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका

कोलकाता, 24 अप्रैल | भाजपा के एक नेता ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल-कॉलेज में ग्रुप-सी गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में कथित संलिप्तता को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद अपरूपा पोद्दार उर्फ आफरीन अली के खिलाफ जांच की मांग की है। याचिका राज्य भाजपा नेता और कलकत्ता उच्च न्यायालय के वकील तरुणज्योति तिवारी द्वारा दायर की गई है। जस्टिस राजशेखर मंथा की सिंगल जज बेंच ने याचिका को स्वीकार कर लिया। मामले में सुनवाई संभवत: 26 अप्रैल को होगी।

याचिका में तिवारी ने हुगली जिले के आरामबाग निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य पोद्दार पर अपने लेटरहेड में राजकीय स्कूलों में ग्रुप-सी गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति में सिफारिश करने का आरोप लगाया है।

याचिका दाखिल करने से पहले तिवारी ने घोटाले में पोद्दार की कथित संलिप्तता को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में शिकायत दर्ज कराई थी। तिवारी ने कहा, मैं सीबीआई से पोद्दार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने का अनुरोध कर रहा हूं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि सीबीआई को लिखे पत्र में, उन्होंने कुछ घटनाओं का उल्लेख किया है, जो ग्रुप सी गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में तृणमूल सांसद की संलिप्तता साबित करती हैं।

21 अप्रैल को, पोद्दार ने तिवारी और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को ‘अनावश्यक’ रूप से करोड़ों के शिक्षक भर्ती घोटाले में उनका नाम घसीटने के लिए कानूनी नोटिस दिया।

नोटिस में पोद्दार ने अधिकारी और तिवारी पर भर्ती घोटाले में उनका नाम घसीट कर सोशल मीडिया में उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी भी दी है, अगर वे अपनी सोशल मीडिया टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं।

इससे पहले उन्होंने हुगली जिले के सेरामपुर थाने में दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading