25.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र के बिजनौर में एक दरोगा मिला पॉजिटिव, 1 किमी एरिया सील, थाना शिफ्ट

बिजनौर, 21 अप्रैल | उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित नहटौर थाना में एक दरोगा के संक्रमित होने की पुष्टी के बाद थाने के एक किलोमीटर के इलाके को सील कर थाना दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा 60 लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी) संजय कुमार ने बताया कि “नहटौर में एक सब इंस्पेक्टर पॉजिटिव पाए गये थे। इसके बाद थानें में सभी लोगों को जांच करायी गयी है। इसके अलावा 4 अन्य लोगों को पूरी तरह से होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है। इनकी दो दिन बाद ब्लड र्पिोट आएगी तब पता चलेगा। अभी फिलहाल हमारे यहां एक व्यक्ति पॉजिटिव है।”

थाना के एक किमीमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। थाने को वहीं से कुछ दूर स्थित पुलिस चौकी पर शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही यहां पर अभी तक 60 लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है।”

उन्होंने बताया कि “थाने को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर किसी भी पुलिस और फरियादी को अभी यहां पर आने के निर्देश नहीं है। वैकल्पिक व्यस्था के लिए थाने को एक पुलिस चौकी पर शिफ्ट किया गया है। थाने क्षेत्र के 40 कर्मचारियों की भी जांच कराई गयी है।”

अन्य ख़बरें

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

Newsdesk

‘हामिद अंसारी की मंशा को समझते हैं मुसलमान, रची जा रही कोई साजिश’, पूर्व उपराष्ट्रपति को इमाम इलियासी का जवाब

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर : स्कूलों के लिए पांच दिवसीय सप्ताह के समर्थन में मीरवाइज उमर फारूक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading