30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड संक्रमित मामले 61 हजार से ज्यादा

नयी दिल्ली 26 अप्रैल | देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के नौ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 61 हजार से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 9629 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 61013 हो गयी है और संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 11967 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.67 प्रतिशत है। इसी अवधि में 179031 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 5407 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading