36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीरी अलगाववादी नेता सेहराई श्रीनगर में गिरफ्तार

श्रीनगर, 12 जुलाई | वरिष्ठ अलगाववादी नेता और सैयद अली शाह गिलानी के करीबी सहयोगी अशरफ सेहराई को श्रीनगर से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है।

तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष सेहराई को बरजल्ला इलाके में उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

बीते साल केंद्र द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्त से ही सेहराई घर में नजरबंद थे।

सेहराई का बेटा जुनैद मार्च 2018 में आतंकवादियों के खेमे में शामिल हो गया था। वहीं जुनैद इस साल 19 मई को पुराने श्रीनगर शहर के नवाकदल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

वहीं अलगाववादी नेता गिलानी ने हाल ही में अलगाववादी राजनीतिक समूह ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading