October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

कोहली-डुप्लेसी की बल्लेबाजी फॉर्म आरसीबी को अच्छी स्थिति में रखेगी : इमरान ताहिर

नई दिल्ली, 26 अप्रैल | आईपीएल 2023 के पहले हाफ ने दस टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच बुधवार का मुकाबला उलटे क्रम की शुरूआत करेगा।

आरसीबी दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ईडन गार्डन में 81 रन के बड़े अंतर से हार गयी थी। आरसीबी बुधवार के मुकाबले में उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी और अपने मैदान पर दो अंक भी लेना चाहेगी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आरसीबी की बड़ी ताकत उसके नियमित और कार्यवाहक कप्तान-फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली की शानदार फॉर्म बतायी है और कहा है कि उनके बल्ले से निकलते रन ड्रेसिंग रूम को सहज रखेंगे।

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर हरभजन ने कहा, “कोहली को आरसीबी को आगे रखने की जिम्मेदारी उठानी होगी। उनकी फाफ के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण होगी। विराट और फाफ अच्छी फॉर्म में हैं और इससे आरसीबी को बड़ी राहत मिलेगी।”

पूर्व दक्षिण अफ्ऱीकी क्रिकेटर इमरान ताहिर का मानना है कि विराट कोहली आरसीबी की बल्लेबाजी का मुख्य केंद्र बने रहेंगे और उन्हें आगामी मैचों में लम्बे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी।

ताहिर ने कहा, “कोहली एक क्लास बल्लेबाज हैं। मेरे लिए उन्हें आउट करना हमेशा मुश्किल रहा था। मैं चाहता हूं कि वह इस आईपीएल में ढेरों रन बनाएं। उनकी टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं और इस कारण से विराट को क्रीज पर लम्बे समय तक टिके रहने के बारे में सोचना होगा।”

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

Leave a Comment