November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : बेलबाग थाना अंतर्गत IPL के सट्टे पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया

जबलपुर : | जबलपुर में आईपीएल सट्टे को लेकर जहां सटोरिए अपना जाल बिछाए हुए हैं वहीं पुलिस भी इनको पकड़ने की जद्दोजहद कर रही है। इसी कड़ी में बेलबाग थाना अंतर्गत डॉक्टर मुखर्जी के पीछे चल रहे आईपीएल के सट्टे पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए बेलबाग , थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि डॉक्टर मुखर्जी के अस्पताल के पीछे अवैध रूप से आईपीएल का सट्टा लगाया जा रहा है, पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो वहां पर सटोरिए सट्टा लगाते पकड़े गए, लेकिन इसी बीच पुलिस को आता देख कर एक सटोरिया भाग निकला। पुलिस ने मौके पर एक टीवी सहित मोबाइल फोन और 15000 रुपए की रकम बरामद की है, वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अब यह पूछताछ करनी शुरू कर दी है कि यह किससे लाइन लेकर क्रिकेट का सट्टा खिलवा रहे थे।

अन्य ख़बरें

जेएसके बैंक की अंशपूंजी में वृद्धि, अपेक्स बैंक प्रशासक ने की प्रशंसा

Newsdesk

सिटी क्लब और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी

Newsdesk

उत्तर वन मंडल के बाद दक्षिण शहडोल वन मंडल में भी पहुंचा हाथी, वन विभाग अलर्ट

Newsdesk

Leave a Comment