November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजस्थान के कांग्रेसी नेताओं के दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा

जयपुर, 13 जुलाई | राजस्थान के राजनीतिक संकट ने सोमवार को एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल आयकर विभाग के जांचकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र चौधरी भी शामिल हैं, उनके दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है।

इस दौरान जांचकतार्ओं द्वारा बेहिसाब नकदी, आभूषण, संपत्ति के कागजात और लॉकर को जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांचकतार्ओं की टीम तलाशी के लिए भीलवाड़ा और झालावाड भी पहुंच चुकी है।

कांग्रेस ने अपनी विधायक दल की बैठक को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री के आवास पर करीब 74 विधायक पहुंच चुके हैं।

वहीं पार्टी व्हीप महेश जोशी ने कहा कि भाजपा “अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।”

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment