28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पायलट को शांत कराने प्रियंका गांधी ने किया हस्तक्षेप

Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra.

नई दिल्ली, 13 जुलाई | राजस्थान में राजनीतिक संकट सुलझाने और नाराज सचिन पायलट को शांत कराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हस्तक्षेप किया है।

प्रियंका के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्होंने दो नेताओं से बात की है और ये नेता उनसे नियमित तौर पर बात करते हैं।

लेकिन सूत्रों ने कहा कि वे इस बात की पुष्टि या खंडन नहीं कर सकते कि प्रियंका गांधी ने पायलट से बात की है।

प्रियंका के हस्तक्षेप के बाद पायलट के पोस्टर पीसीसी पर फिर से चिपकाए गए और उनके कहने पर ही रणदीप सुरजेवाला ने जयपुर से पायलट और उनके समर्थकों से वापस लौटने की जोरदार अपील की। कांग्रेस के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे ने भी कहा कि वह बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन सुबह उन्होंने कहा था कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल को पायलट से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है, क्योंकि वेणुगोपाल संगठन महासचिव हैं और संप्रग 2 के दौरान पायलट के साथ केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया, जहां लगभग 105 विधायक उनके साथ दिखाई दिए।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading