October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सीएम गहलोत की होर्डिंग चोरी, पुलिसकर्मियों ने पकड़ा चोर

जयपुर, 1 मई | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर वाले होर्डिंग को चुराने वाले एक ‘चोर’ को छह पुलिसकर्मियों की एक टीम ने पकड़ा है। होडिर्ंग गायब होने की शिकायत शनिवार को थाने में दर्ज कराई गई। हरकत में आई पुलिस ने रात भर छापेमारी की।

कड़ी मेहनत रंग लाई और पुलिसकर्मियों ने 24 घंटे में होर्डिंग चुराने वाले चोर को पकड़ लिया।

दरअसल, तीन मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन है। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान विश्वकर्मा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह होर्डिंग वीकेआई के पास सीकर रोड पर लगाया गया था। 29 अप्रैल को जब होर्डिंग गायब मिला, तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के जिलाध्यक्ष सीताराम सैनी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पास के एक होटल का सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक व्यक्ति होडिर्ंग हटाता नजर आ रहा है.

विश्वकर्मा थानाध्यक्षों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई देने के लिए सीकर रोड पर होर्डिंग लगाया गया था। 29 अप्रैल को जब सीताराम सैनी ने होर्डिंग को हटा हुआ देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया कि होर्डिंग को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुराया है। इस पर सीताराम सैनी की ओर से विश्वकर्मा थाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होर्डिंग चोरी होने की शिकायत दी गई।

जांच करने पर, यह पाया गया कि ‘चोर’ होर्डिंग कंपनी का कर्मचारी है, और कंपनी द्वारा देय भुगतान नहीं मिलने के बाद इसे हटा दिया।

सीताराम सैनी ने कहा, ”मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संस्थान के मुख्य संरक्षक हैं। इस अवसर पर उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment