25 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ सदस्य कोरोना नेगेटिव

Amitabh Bachchan.

मुंबई, 13 जुलाई | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके 26 स्टाफ सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन को शनिवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम क्वारंटीन में हैं, जबकि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया है।

बच्चन परिवार के संपर्क में लगभग 54 लोग आए थे, जिनमें से 28 लोग क्वारंटीन में हैं। बच्चन के निवास पर 26 लोगों की पहचान अधिक जोखिम वालों में किया गया था, उनका स्वाब परीक्षण रविवार को किया गया, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा गया है।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading