18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

अमेरिका में कोविड टीका की अनिवार्यता हो रही खत्म, जोकोविच खेल सकते हैं यूएस ओपन

नई दिल्ली, 2 मई | दुनिया के नंबर एक सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच इस साल यूएस ओपन में खेल सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्यता को हटाने की घोषणा कर दी है। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन टीका नहीं लेने के चलते यूएस ओपन सहित कई टूनार्मेंटों से चूक गए थे।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, हम घोषणा कर रहे हैं कि प्रशासन 11 मई को संघीय कर्मचारियों, संघीय कांट्रैक्टर और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की अनिवार्यता समाप्त कर देगा। उसी दिन कोविड-19 सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल भी समाप्त हो जाएगा।

सर्बियाई खिलाड़ी ने इस साल की शुरूआत में अमेरिकी अधिकारियों से कोविड टीका नहीं लेने के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने के लिए विशेष अनुमति मांगी थी।

हालांकि, उनको प्रवेश से वंचित कर दिया गया और इस तरह मार्च में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से वो हट गए।

पिछले साल जोकोविच को इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया से लौटना पड़ा और वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने से चूक गए थे।

हालांकि, इस साल जनवरी में उन्हें मेलबर्न जाने दिया गया जहां उन्होंने अपने करियर का 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading