
बेंगलुरु, 14 जुलाई | कर्नाटक में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 2,738 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 41,581 हो गई। वायरस से और 73 लोगों की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि रविवार को शाम पांच बजे से सोमवार की शाम पांच बजे तक कोरोना के 2,738 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा मामले बेंगलुरु के हैं।
बेंगलुरु में 1,315 नए मामले जुड़कर कुल मामलों की संख्या 19,702 हो गई है। शहर में 15,052 सक्रिय मामले हैं।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 73 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। सिर्फ बेंगलुरु शहर में 47 मौतें हुईं। राज्य में वायरस से अब तक 757 मौतें हो चुकी हैं।


