37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ओडिशा में कोरोना मरीजों की संख्या 14,000 के पार पहुंची

Odisha’s COVID-19 cases rise to 108.

भुवनेश्वर, 14 जुलाई | ओडिशा में कोविड-19 के 543 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ यहां सक्रिय मामलों की संख्या 14,000 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना दी। गंजाम, भुवनेश्वर, खोर्धा और कटक से चार और मौतों के बाद यहां मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 74 हो गया है।

विभाग ने कहा, कटक से एक 71 वर्षीय वृद्ध, खोर्धा से एक 40 वर्षीय महिला, भुवनेश्वर से एक 71 वर्षीय वृद्ध और गंजाम से 80 वर्षीय एक वृद्ध की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है।

विभाग ने आगे बताया, सुंदरगढ़ से 15 माह का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव था, जिसका जीएम 1 गांग्लियोसिडोसिस की वजह से निधन हो गया है।

543 नए मामलों में से 354 की पुष्टि क्वॉरंटाइन सेंटर से हुई है, जबकि 189 स्थानीय निवासी हैं।

ओडिशा में मामलों की कुल संख्या 14,280 है।

सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,929 हो गई, जबकि 9,255 व्यक्ति अब तक ठीक हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading