22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी ‘पठान’

मुंबई, 5 मई | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। यह बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होगी। अंतर्राष्ट्रीय वितरण के उपाध्यक्ष नेल्सन डिसूजा ने कहा, सिनेमा हमेशा राष्ट्रों और संस्कृतियों के बीच एक एकीकृत शक्ति रहा है। यह सीमाओं को पार करता है, लोगों को प्रेरित करता है और लोगों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हम अविश्वसनीय रूप से रोमांचित हैं कि ‘पठान’, जिसने दुनिया भर में ऐतिहासिक कमाई की है, को अब बांग्लादेश में दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका मिलेगा!

उन्होंने कहा, पठान 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है और हम अधिकारियों को उनके फैसले के लिए धन्यवाद देते हैं। हमने पिछले कुछ सालों में देखा है कि शाहरुख खान के बांग्लादेश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और हमें लगता है कि पठान देश में रिलीज होने वाली हिंदी सिनेमा की पहली परफेक्ट फिल्म है और भारतीय संस्कृति और सिनेमा का पूरी तरह से प्रतिनिधित्व करती है।

‘पठान’ मशहूर वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है, जिसमें ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘वॉर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading