October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कंगना ने शेयर की पिंक साड़ी में फोटो, अनुपम खेर से लेकर मृणाल सभी ने की तारीफ

मुंबई, 6 मई | सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक खूबसूरत गुलाबी साड़ी में नजर आ रही हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर इन फोटो को शेयर किया। फोटोज में एक्ट्रेस को गुलाबी साड़ी में देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड हस्तियों अनुपम खेर और मृणाल ठाकुर ने भी कमेंट के जरिए कंगना की जमकर तारीफ की।

फोटो में कंगना रंग-बिरंगे फूलों के बीच पोज देती नजर आ रही हैं। वह अपने ट्रेडनिशनल लुक में परी लग रही है। उन्होंने इसे ड्यू-ब्लश लुक के साथ पेयर किया।

फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, एक जरुरी इंटरव्यू के लिए तैयार।

अनुपम खेर ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में लिखा, आप बेहद शानदार देख रही हो

मृणाल ने प्यार भरे इमोजी का इस्तेमाल करते हुए कमेंट में लिखा- कर्ल, राशि खन्ना ने कमेंट में लिखा, सुंदर। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट वाले इमोजी भेजे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना के पास फिल्म तेजस है, जिसमें वह भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में दिखाई देंगी। वह अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का भी निर्माण कर रही हैं। पद्मश्री एक्ट्रेस ‘इमरजेंसी’ और ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment