October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

चेन्नई ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी चुनी

चेन्नई, 6 मई | चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 49वें मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा कि बारिश की संभावना है इसलिए यह पहले गेंदबाजी करने की एक वजह है। हम चाहते हैं कि मुंबई हमारे लिए टारगेट सेट करे। टूर्नामेंट का दूसरा हाफ शुरू हो चुका है इसलिए हमें पेशेवर रवैया अपनाने की जरूरत है। चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

मुम्बई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। 9 मुकाबले खेलने के बाद हमने इस बात की शिना़ख्त कर ली है कौन सा खिलाड़ी कैसी भूमिका निभा सकता है। मुंबई की टीम में दो बदलाव किये गए हैं। तिलक वर्मी की जगह पर ट्रिस्टन स्टब्स लाए गए हैं जबकि कुमार कार्तिकेय भी बाहर हैं उनकी जगह पर राघव गोयल डेब्यू कर रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

मुंबई : कैमरन ग्रीन, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढ़ेरा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्ऱा आर्चर, अरशद खान, पीयुष चावला, आकाश मधवाल

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, डेवॉल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद

चेन्नई : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षणा, तुषार देशपांडे

इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : अंबाती रायुडू, मिचेल सैंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

Leave a Comment