April 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

निजी कारणों से बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे एनरिक नोत्र्जे

नई दिल्ली, 6 मई | दिल्ली कैपिटल्स ने कहा है कि उसके तेज गेंदबाज एनरिक नोत्र्जे शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले शाम के मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि वह निजी कारणों से वापस दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान में कहा, “निजी कारणों से दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोत्र्जे शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। वह शनिवार शाम को बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।”

आईपीएल 2023 के आठ मैचों में नोत्र्जे ने 40.71 के औसत और 8.90 के स्ट्राइक रेट से सात विकेट लिए हैं। उनकी अनुपस्थिति दिल्ली के लिए एक बड़ा झटका है जिसके पास बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी नहीं हैं जो आयरलैंड के खिलाफ अगले सप्ताह से होने वाली तीन मैचों की घरेलू सीरीज के लिए वापस जा रहे हैं।

मौजूदा सत्र में दिल्ली अंक तालिका में सबसे नीचे है। उसने नौ मैचों में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं। इस सत्र में दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में चार मैचों में से तीन हार चुकी है।

अन्य ख़बरें

मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या, हर दिन आपको चौकन्ना रहना पड़ता है: अक्षर पटेल

Newsdesk

जब हेजलवुड-भुवनेश्वर गेंदबाजी करते हैं, तो बल्लेबाजी करने वाली टीम पर बहुत ज्यादा दबाव होता है: पडिक्कल

Newsdesk

आईपीएल 2026: हेजलवुड-भुवनेश्वर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 9 विकेट से जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading