22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

हिंदुओं के ‘उत्पीड़न’ के खिलाफ नेपाल में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन

Nepal witnesses anti-Pak protests against “atrocities” on Hindus.

काठमांडू/नई दिल्ली, 14 जुलाई | नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर मंगलवार को राष्ट्रीय एकता समाज नाम के संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन ने पाकिस्तान सरकार पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों के ध्वंस का आरोप लगाया। संगठन ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले भी जलाए।

हाल ही में, नेपाल में इसी तरह का एक और प्रदर्शन किया गया था जिसमें इमरान खान का पुतला जलाया गया था। यह राष्ट्रीय एकता समाज और विश्व हिंदू महासंघ की नेपाल इकाई द्वारा समन्वित किया गया था।

इसी साल जून में भारत ने भी पाकिस्तान के साथ इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग को एक कड़ा आपत्ति पत्र देकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक हिंदुओं के निवास स्थानों के ‘सुव्यवस्थित और लक्षित’ विध्वंस पर विरोध दर्ज कराया था।

नेपाल में हिंदू अधिकारों के लिए बढ़ता रुझान कम्युनिस्ट चीन के साथ नेपाली सरकार की बढ़ती निकटता और इसके प्रधानमंत्री के ‘भगवान राम भारत से संबंधित नहीं थे’ जैसे विवादास्पद दावों के बीच सामने आ रहा है।

अन्य ख़बरें

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading