September 16, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

रोहित ने शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया

चेन्नई 08 मई,। मुंबई इंडियन्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा बार शून्य रन पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान तीन गेंद पर शून्य रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार हो गये। यह आईपीएल में रोहित का 16वां शून्य रन का स्कोर है, जिसके बाद उन्होंने सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक (15) को पीछे छोड़ दिया।
चेपौक स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को अपनी जगह ओपनिंग के लिये भेजा, हालांकि उनकी यह योजना असफल रही और ग्रीन दूसरे ही ओवर में चार गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए।
गौरतलब है कि रोहित टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा शून्य रन बनाने वाले भारतीय भी हैं। इस सूची में उनके सबसे करीबी कार्तिक हैं।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से देश के श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच: डॉ. मनसुख मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading