.जबलपुर : कांग्रेस ने मौन प्रतिकार यात्रा शुरु की, हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित
जबलपुर में बलदेवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा तोडफ़ोड़ करने को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रहीं है। जबलपुर में शनिवार को जहां कांग्रेस ने कई जगह सीएम का पुतला फूंककर विरोध किया तो वही आज रविवार दोपहर को कांग्रेस ने मौन प्रतिकार यात्रा शुरु हुई, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमें राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा और राष्ट्रीय महामंत्री जयप्रकाश शामिल हुए। इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मध्यप्रदेश और महाकौशल की जनता ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह आस्था और जन विश्वास की रैली है। गांधी जी के सिद्धांतों में यह मौन रैली है। हम उन बातों का विरोध कर रहे है जो गुंडागर्दी और दहशत बनाने की कोशिश की गई। आप एक नेशनल पार्टी के कार्यालय में घुसकर तोडफ़ोड़ करते है और पुलिस मूक दर्शक होकर देखती रहती है। वहां पहुंचती नहीं है और बाद में उन सबको जाने देती है। वही विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को उकसाने का काम ना करें नहीं तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जबलपुर में आज राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के नेतृत्व में मौन प्रतिकार रैली का आयोजन किया गया. जिसमें जबलपुर के सभी विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बरगी विधायक संजय यादव ने कहा कि भगवान बजरंगबली की आराधना हम सभी लोग करते हैं, लेकिन उनके नाम का जिस तरह से दुरुपयोग भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता पाने के लिए किया जा रहा है यह किसी भी तरह से ठीक नहीं, वही विगत दिनों कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले को लेकर आज यह मौन प्रतिकार यात्रा का आयोजन किया गया है, संजय यादव ने साफ किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी इसी तरह से उकसावे का काम करेगी तो इसके परिणाम उन्हें भुगतने पड़ेंगे,


