जबलपुर : | जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा
जबलपुर आगामी मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है इसी कड़ी में जबलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री विधायक तरुण भानोट, विधायक विनय सक्सेना,नगर अध्यक्ष जगत बाहदुर सिंह अन्नू सहित तमाम कांग्रेसी शामिल हुए,वही पूर्व मंत्री विधायक तरुण भानोट ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में अगर कांग्रेस के सरकार बनती है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचनपत्र दिया है की मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत बिना भेदभाव किये महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रु और घरेलू गैस सिलेंडर 500 रु में दिया जाएगा,साथ ही जिस प्रकार से युवा बेरोजगार घूम रहे है,किसान परेशान है,शाश्किय कर्मचारी परेशान है उनके लिए कांग्रेस की सरकार आते ही रोजगार के अवसर,किसानों की समस्याओं का समाधान एवं शाश्किय कर्मचारियों की मांगें पूरी की जाएगी,
वही विधायक तरुण भनोट ने कहा की 2018 में कांग्रेस की सरकार आते ही कांग्रेस ने 100 यूनिट 100 रु में करदी, किसानों का कर्जा माफ किया,और अन्य योजनाएं क्रियावान थी लेकिन सभी जानते है की किस प्रकार से सरकार को गिराया गया,
वही 2023 में कांग्रेस की सरकार आते ही सभी हितग्राही योजनाओं को पुनः चालू किया जाएगा


