38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

पोलैंड के अनाथालय में चाकू से हमले में एक की मौत, नौ घायल

वारसॉ, 10 मई | पोलैंड के एक अनाथालय में चाकू से किए गए हमले में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना टोमिस्लावाइस गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई।

पोलिश प्रेस एजेंसी ने स्थानीय पुलिस और प्रॉसिक्यूटर कार्यालय के हवाले से बताया कि घायलों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। पुलिस ने 19 वर्षीय अपराधी को हिरासत में ले लिया है।

पोलिश प्रेस एजेंसी ने कहा कि अपराधी के इरादे और अपराध की दिशा निर्धारित करने के लिए पुलिस अभियोजक (प्रॉसिक्यूटर) की देखरेख में घटनास्थल पर काम कर रही है।

अन्य ख़बरें

एजेंसियों ने आईएसआई नेटवर्क में अजमल गुज्जर की भूमिका पर जताई चिंता; विचारधारा नहीं, पैसे से प्रेरित बताया

Newsdesk

जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात

Newsdesk

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading