36.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे आतंकी : सेना

Srinagar: Indian Army said on that there are inputs that terrorists are planning to target the Amarnath Yatra, Brigadier V.S. Thakur talks to the media regarding the same, in Srinagar on July 17, 2020.

श्रीनगर, 17 जुलाई | भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन सेना यह सुनिश्चित करेगी कि वार्षिक तीर्थयात्रा शांतिपूर्वक हो। पत्रकारों से बात करते हुए, 9 राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर कमांडर, ब्रिगेडियर वी.एस. ठाकुर ने कहा कि जानकारी मिली है कि आतंकवादी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कहीं यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास जानकारी है कि आतंकवादी यात्रा को निशाना बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन हमारी अपनी तैयारी है और हम यात्रा को बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक होना सुनिश्चित करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़, जिसमें वलीद नामक एक पाकिस्तानी सहित तीन आतंकवादी यात्रा शुरू होने से पहले ही मारे गए, सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को संदेश है कि सेना किसी भी प्रकार की बाधा के बिना अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading