19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म ‘रात अकेली है’ में काम करना एक प्रेरणादायक चुनौती रही : राधिका आप्टे

Dutch fashion designer Iris van Herpen feels Indian actress Radhika Apte looked stunning at the 2019 International Emmy Awards, and says she looks forward to teaming up with her for another fashionable outing soon.

मुंबई, 17 जुलाई | अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘रात अकेली है’ में चरित्र निभाना एक प्रेरणादायक चुनौती थी। इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया। फिल्म दर्शकों को एक रहस्यमयी यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।

राधिका ने कहा, “इस फिल्म में अपने चरित्र की परतों को निकालना मेरे लिए एक प्रेरणादायक चुनौती रहा। हनी त्रेहान का ²ष्टिकोण वाकई अद्वितीय है।”

फिल्म ‘रात अकेली है’ भारत के एक छोटे शहर में हाई प्रोफाइल हत्या की कहानी है।

इस फिल्म के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आदित्य श्रीवास्तव, श्वेता त्रिपाठी, इला अरुण, खालिद तैयबजी, शिवानी रघुवंशी और तिग्मांशु धूलिया भी हैं।

नवाजुद्दीन ने बताया, “मैं इंस्पेक्टर जटिल यादव की भूमिका निभा रहा हूं, जो एक शक्तिशाली व्यक्ति की हत्या की जांच कर रहा है। वह हमेशा न्याय की तलाश में रहता है और जब तक वह सच्चाई का पता नहीं लगा लेता तब तक आराम नहीं करता है।”

फिल्म के बारे में बात करते हुए त्रेहान ने कहा, “सिनेमा में क्राइम थ्रिलर हमेशा से मेरी पसंदीदा शैलियों में से एक रहा है। मैं हमेशा से एक ऐसी कहानी बताना चाहता था।”

‘रात अकेली है’ नेटफ्लिक्स पर 31 जुलाई को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading