38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

पीछा किए जाने के बाद छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 12 मई | 20 वर्षीय एक स्थानीय युवक द्वारा पीछा किए जाने के बाद 15 वर्षीय एक लड़की ने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोपी ने दोस्ती स्वीकार नहीं करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक, हरदोई, राजेश द्विवेदी ने कहा, हमने टीमें बनाई हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और युवकों को पकड़ने के लिए मुखबिर नेटवर्क को भी सक्रिय कर दिया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, लड़की एक निजी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है और उसने पीछा करने वाले के डर से एक महीने से स्कूल जाना बंद कर दिया है।

लड़की के पिता का आरोप है कि गांव मोहब्बतपुर का पुनीत सिंह उसकी बेटी को स्कूल जाने पर रोज परेशान करता था। यह सिलसिला पांच माह से चल रहा है।

पिता ने प्राथमिकी में कहा, पिछले हफ्ते उसने मेरी बेटी पर पिस्तौल तान दी और हमें (माता-पिता दोनों को) जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी इतनी डरी हुई है कि उसने आठवीं कक्षा की परीक्षा भी नहीं दी।

एसएचओ, मल्लावां, शेषनाथ सिंह ने कहा कि आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading