25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में कांग्रेस अब 82 सीटों पर आगे

बंगलुरु, 13 मई | कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 82 से अधिक सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। भाजपा 52 सीटों के साथ पीछे चल रही है। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दक्षिण कन्नड़ जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं जहां पिछले दिनों हिंसा हुई थी। पिछले चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही थी और बीजेपी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बेंगलुरु शहर में भी कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वे बागलकोट, चित्रदुर्ग, कोप्पल, तुमकुरु जिलों की अधिकांश सीटों पर आगे चल रहे हैं।

जद(एस) मांड्या और हासन जिलों की चार सीटों पर आगे चल रही है। तुमकुरु में, जद (एस) के उम्मीदवारों ने कुल 11 निर्वाचन क्षेत्रों में से चार सीटों पर बढ़त बना ली है।

बेलागवी में, जहां 18 सीटें हैं, कांग्रेस उम्मीदवारों ने छह सीटों पर बढ़त बना ली और भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है। अन्य सीटों के रुझान अभी आने बाकी हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली में हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कर्नाटक के लिए यह एक बड़ा दिन है और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कर्नाटक के लोगों को शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद दिया।

जद (एस) के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सीएम बोम्मई ने कहा कि परिणाम कुछ घंटों में सामने आएंगे और सभी राजनीतिक घटनाक्रम परिणामों पर निर्भर करेंगे।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading