25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लक्ष्मण सावदी आगे, शेट्टर पीछे

हुबली, 13 मई | कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, जो भाजपा नेतृत्व द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे, उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से 44,580 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली-सेंट्रल धारवाड़ से छह बार के विधायक जगदीश शेट्टर 22,451 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। चुनाव में टिकट से इनकार किए जाने पर शेट्टर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि हुबली-मध्य धारवाड़ भाजपा और आरएसएस का पारंपरिक गढ़ रहा है, और यह पहली सीट थी जिसे जनसंघ ने 1968 में दक्षिण भारत में जीता था।

गोकक में, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री, रमेश जरीकीहोली पीछे चल रहे हैं, जबकि बेलगावी ग्रामीण सीट पर कांग्रेस की लक्ष्मी हेब्बलकर आगे चल रही थीं।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading