19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल का ट्रेलर जारी

ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म दंगल फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. आने वाले समय में सान्या मल्होत्रा फिल्म कटहल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के टाइटल ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर रखा है. अब इस एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए फिल्म कटहल का मजेदार ट्रेलर सामने आ गया है. जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा कटहल की तलाश करती नजर आ रही हैं. मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म कटहल का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म कटहल के इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि सूबे के मंत्री के घर से दो कटहल चोरी हो जाते हैं. जिसके लिए वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं, अब भैय्या नेता जी के घर से कोई चोरी हो और पुलिस एक्शन न ले तो ऐसा हो ही नहीं सकता.पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में सान्या मल्होत्रा मंत्री के घर से चोरी हुए दो कटहल की तलाश जारी कर देती हैं. इस कॉमेडी फिल्म कहानी की इन्हीं दो कटहलों की खोजबीन के इर्द गिर्ज घूमती हुई नजर आती है. 2 मिनट 29 सेंकेंड के कटहल के इस ट्रेलर में आपको एक से बढ़कर एक कॉमेडी डायलॉग डिलीवरी देखने को मिलेगी, जिसे देख आपको वाकई मजा आ जाएगा. सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म कटहल मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. आने वाली 19 मई को फिल्म कटहल की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी. सान्या मल्होत्रा के अलावा इस फिल्म बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजपाल यादव और विजय राज लीड रोल में मौजूद हैं. जबकि फिल्म कटहल का डायरेक्शन हिंदी सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर यशोवर्धन मिश्रा ने किया है.

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading