October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कटनी/स्लीमनाबाद- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद में शनिवार को पोषण व व्यंजनों का विशाल मेला आयोजित किया गया

कटनी/स्लीमनाबाद – (सी टाइम्स) शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद में शनिवार को पोषण व व्यंजनों का विशाल मेला आयोजित किया गया।जहाँ पर समूचे बहोरीबंद क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अलग-अलग व्यंजनो का स्टॉल लगाया,तरह तरह प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए सभी अतिथियों को टोकन व्यवस्था रखी गयी थी। प्रत्येक लोगो को पहले काउंटर से 10 या 20 रुपये का टोकन लेना होता था फिर रुचि अनुसार व्यंजनों का स्वाद आसानी से लिया जा सकता था। एसडीएम एवं महिला बाल विकास बहोरीबंद के निर्देशन में लगभग 50 काउंटर स्थापित किये गए जहाँ पर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर तरह तरह के देशी व्यंजनो को परोसा।व्यंजनों में गेंहू कने की कोहरी,सिंघाड़े की रेसिपी,सत्तू ,आलू चना चाट,फ्रुड चाट, पोस्टिक चाट,मक्के की चाट,मक्के की दाल बाटी, मिक्सदाल चाट,कोदे की इटली,कोदो का पुलाव,बाजरे की पूड़ी चटनी,बिर्रा की रोटी चटनी,कच्चे आम की चटनी,साबूदाना की खिचड़ी,मक्के के बासे,दाल चना के बफोरी,बेशन दाल के पकोड़े,कटहल के पकोड़े,मक्के की बर्फी,कोदो की खीर,गेंहू की खीर,दाल की बफोरी,देशी आटे के रसगुल्ले सहित अन्य व्यंजनों को अपने स्टॉल में रखा था।जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंशल ने कटहल के पकोड़े का स्वाद चखकर अति प्रसन्न हुए उन्होंने दर्जन से ज्यादा टोकन लेकर कटहल के पकोड़े का स्वाद लेने का आग्रह लोगो से किया जिसमें लोगो ने भी कटहल के पकोड़ो की बेहद सराहना की है। वहीं एसडीएम प्रदीप मिश्रा जी ने बताया कि पोषण आहार मेला के माध्यम से लोगों को लुप्त होते भारतीय व्यंजनों से अवगत कराया गया जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ शरीर के लिए पौष्टिक तत्वों से भरपूर हैं। राज्य सरकार के मिलेट मिशन में मोटे अनाजों को लोकप्रिय बनाने हेतु ये सार्थक प्रयास है। इस दौरान तहसीलदार गौरव पांडेय, नायब तहसीलदार ऋषि गौतम, जबलपुर से समाजसेविका प्रतिष्ठा द्विवेदी, प्रीति त्रिपाठी, सतीष पटेल,तिलक सिंह,पुष्पा आरख, सुनीता बेन,स्वाति दुबे,आरती दुबे,प्रदीप चौधरी,दुर्गा दाहिया,अजीत महोबिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment