जबलपुर : जेब में रखा एमआई का मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक को जांघ में आई चोट, जबलपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचे एक गोहलपुर क्षेत्रनिवासी रेहान खान , के जेब में रखा मोबाइल अचानक से धुंआ छोड़ने लगा और उसमें से आग निकलने लगी, जैसे ही युवक को पता चला, उसने तुरंत ही मोबाइल को किसी तरह बाहर निकाल कर अलग किया। आग लगने के कारण मोबाइल पूरी तरह से जल चुका था। और जांघ में बुरी तरह से, जल गई पीड़ित युवक का कहना है कि एमआई कंपनी का मोबाइल था जो उसने डेढ वर्ष पूर्व लिया था, अचानक हुए इस हादसे मैं उसकी जान भी जा सकती थी। युवा अब कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना रहा है। वही मोबाइल विशेषज्ञ कहते हैं कि बैटरी पुरानी या खराब होने पर अगर इसकी अनदेखी की जाती है तो इस तरह की घटना घटित हो सकती है, मोबाइल वही डेढ वर्ष पूर्व खरीदने की जानकारी देने कहते हैं, कि इसकी वजह शॉर्ट होना भी हो सकता है।


