October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : नर्मदा में अवैध उत्खनन को लेकर मध्य भारत मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन पोस्टर पहनकर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर : जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मध्य भारत मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बेलखेड़ा के पावला घाट समेत नर्मदा नदी के अन्य घाटों पर हो रहे धड़ल्ले से अवैध उत्खनन को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया जहाँ पोस्टर पहनकर आए आशीष मिश्रा और उनके साथियों ने माइनिंग अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की जिस प्रकार से रेत माफियाओं के द्वारा नर्मदा नदी को अवैध रूप से मशीनों के द्वार छलनी किया जा रहा जिसके साक्ष्य मध्य भारत मोर्चा के द्वारा पूर्व में कई बार माइनिंग अधिकारी को दिए गए बावजूद इसके माइनिंग विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई,वही जब मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों के द्वारा साक्ष्य के साथ माइनिंग विभाग में शिकायत दी जाती है तो उनके द्वारा उल्टी कानूनी कार्यवाही मोर्चा के सदस्यों पर कर दी गई,इससे साफ जाहिर होता है की माइनिंग विभाग की सांठ गांठ के चलते ही घाट में अवैध रूप से मशीनों के जरिये उत्खनन किया जा रहा है,
वही आज कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment