October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : पनागर विधायक ने भेजा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को नोटिस, 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

जबलपुर : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा जिस प्रकार से पीडीएस के राशन को लेकर पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु पर बयान दिया था उसको लेकर अब पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु ने पलटवार करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को नोटिस भेजा है और 7 दिन के अंदर मामले में जवाब मांगा है जहां एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु ने कहा की दिग्विजय सिंह एक शरारती तत्व है जब चाहे किसी भी प्रकार का बयान वह देते रहते हैं जहां पीडीएस के राशन को लेकर दिग्विजय सिंह के द्वारा जिस प्रकार की टिप्पणी उन पर की गई है वह बिल्कुल निराधार है जिसको लेकर उनके द्वारा एक नोटिस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भेजा गया है और पूरे मामले में 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है अगर 7 दिन के भीतर दिग्विजय सिंह की तरफ से किसी भी प्रकार का जवाब नहीं आता तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे वही मामले में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार से दिग्विजय सिंह के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए अनाप-शनाप बयान दिए जाते हैं उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिग्विजय सिंह का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा वहीं गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदू पर आरोप लगाए थे कि उनके क्षेत्र की पीडीएस दुकानों का आधे से ज्यादा राशन उनकी मिलो पर जाता है वही सरकारी राशन की कालाबाजारी सुशील तिवारी इंदू के द्वारा की जाती है जिसको लेकर अब पनागर विधायक ने कानूनी कार्रवाई का रुख अख्तियार कर लिया है

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment