October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : रानीताल तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, क्षेत्र में मचा हडकंप

जबलपुर : गर्मी की आहट के साथ ही नदियों और तालाबों में बच्चों और युवकों के नहाने जाने के चलते डूबने से मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दो दिनों पूर्व ही तिलवारा स्थित दद्दा घाट में जहां दो युवक डूबकर काल के गाल में समा गए थे, वही आज फिर लार्डगंज थाना अंतर्गत स्थित रानीताल में एक 11 वर्षीय बालक की डूबने के चलते मौत हो गई, परिवार वालों के अनुसार 11 वर्षीय समर महार कक्षा पांचवी में पढ़ता था, जो आज दोपहर अपने दोस्तों के साथ रानीताल तालाब में नहाने के लिए परिवार वालों को बगैर सूचना दिए चला गया था। थोड़ी देर बाद एक बच्चे ने घर आकर बताया कि समर तालाब में डूब रहा है, परिवार के लोग भागकर रानीताल तालाब पहुंचे तब तक स्थानीयजनों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया था और जब उसकी जांच की गई तो वह दम तोड़ चुका था। परिवार वालों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि दो गार्डों की तैनाती होने के बावजूद भी लगातार तालाब में डूबने के चलते मौतों का सिलसिला जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लार्डगंज पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रानीताल तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

साथ ही बच्चों के साथ तालाब के पास खेलने गया था बच्चा

समर महार नाम के पांचवी के छात्र की हुई मौत

परिजनों ने लगाया तालाब के गार्ड पर लापरवाही के आरोप

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment