20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
खेल

सरकार ने चार ओलंपिक नाविकों के विदेशी प्रशिक्षण, प्रतियोगिता दौरों को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 17 मई | केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) ने मई से सितंबर 2023 तक चार टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) नाविकों के विदेशी प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चार ओलंपिक नाविक – नेत्रा कुमानन, विष्णु सरवनन, वरुण ठक्कर और केसी गणपति, आगामी एशियाई खेलों के लिए हांगझाऊ, चीन जाने से पहले दुनिया भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा करेंगे।

जहां नेत्रा, ग्रैन कैनरिया, स्पेन में सितंबर तक प्रशिक्षण लेंगी, वहीं वह विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कील, जर्मनी (कील वीक), इसके बाद मार्सिले, फ्रांस (ओलंपिक टेस्ट इवेंट) और शेवेनिंगेन, नीदरलैंड्स (वल्र्ड सेलिंग चैंपियनशिप) में भी जाएंगी।

दूसरी ओर विष्णु आने वाले महीनों में विभिन्न स्थानों (वालेंसिया, मिलान, डबलिन, द हेग, क्रोएशिया और मुंबई) में प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा करेंगे।

एशियाई खेलों के लिए चीन जाने से पहले वह यूरोआईएलसीए यूरोपा कप, आईएलसीए ओपन एशियाई चैम्पियनशिप, मार्सिले ओलंपिक टेस्ट इवेंट और विश्व चैम्पियनशिप (ओलंपिक क्वालीफायर) में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।

वरुण और गणपति की टीम कील, जर्मनी (कील वीक), फ्रांस (ओलंपिक टेस्ट इवेंट), द हेग (विश्व चैम्पियनशिप) और चीन में प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा करेगी।

बयान में कहा गया है, “सभी चार नाविकों के लिए कुल अनुमानित खर्च लगभग 1.50 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें विदेशी कोच (3) और नेत्रा और वरुण-गणपति के लिए उपकरण शामिल हैं।”

अन्य ख़बरें

एक ही मैच में बने 859 रन, श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

Newsdesk

अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं’: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला ‘रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading