31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गहलोत ने कहा, पायलट ने गंदा खेल खेला

Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot .

जयपुर, 20 जुलाई | राजस्थान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट पर फिर से निशाना साधा। उन्होंने पायलट को ‘निकम्मा’ और ‘नकारा’ करार दिया, और आरोप लगाया कि उन्होंने एक बहुत ही गंदा खेल खेला और अपनी ही सरकार को गिराने की साजिश रची। गहलोत ने सत्यमेव जयते कहते हुए अपनी बात समाप्त की। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार था जब गहलोत ने पायलट के खिलाफ सभी मोर्चे खोल दिए। पायलट के बगावती तेवर के बाद उन्हें (पायलट) उपमुख्यमंत्री और पीसीसी प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा, “पार्टी में पायलट के प्रति सम्मान में कोई कमी नहीं थी, लेकिन उन्होंने बहुत गंदा खेल खेला और भाजपा को खुश करने की साजिश रची।”

गहलोत ने उनके वकीलों के खर्च पर भी सवाल उठाया और कहा, “हरीश साल्वे उनका केस लड़ रहे हैं, इतना पैसा कहां से आ रहा है? देश के अंदर यह अराजकता फैलाई जा रही है। इन सबके बीच, पायलट का चेहरा और चरित्र उजागर हो गया है। हमारे विधायको को गुड़गांव (गुरुग्राम) में बंधक बनाया गया है।”

गहलोत ने कहा, “हम जानते थे ये निकम्मा है, नकारा है, कोई काम नहीं कर रहा है। खाली लोगों को लड़वा रहा है। मैं यहां कोई बैंगन बेचने नहीं आया हूं, मैं कोई सब्जी बेचने नहीं आया हूं।

उन्होंने कहा कि पायलट खेमे के कुछ विधायक अब कह रहे हैं कि उनके मोबाइल फोन उनसे जबरदस्ती ले लिए गए और वे पार्टी में वापस आना चाहते हैं।

संबोधन को ‘सत्यमेव जयते’ कहकर समाप्त करने से पहले गहलोत ने कहा, “आपने शायद कभी नहीं सुना होगा कि एक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अपनी ही सरकार गिराने में व्यस्त है।”

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading