September 16, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्समनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

भारत में सामने आए कोविड-19 के 37,148 नए मामले, बीते दिन की तुलना में कम

नई दिल्ली, 21 जुलाई | भारत में बीते दिन 24 घंटे की अवधि में सामने आए 40,000 से अधिक कोविड-19 मामलों के बाद मंगलवार को मामलों में कमी देखी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों की अवधि में 37,148 नए मामले सामने आए हैं, जो कि सोमवार के आंकड़ों से 3,000 कम है। भारत में मंगलवार को कोविड-19 की संख्या 11,55,191 हो गई वहीं 587 नई मौतों के साथ मरने वाले लोगों की संख्या 27,497 हो गई।

देश में इस संक्रमण से 7,24,577 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 4,02,529 है। वहीं देश में रिकवरी की दर 62.7 प्रतिशत है।

देश में सोमवार को मामलों की संख्या 11 लाख के पार हो गई थी। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से सामने आए थे।

कर्नाटक देश का नया हॉटस्पॉट राज्य है जहां संक्रमण के मामले 67,000 की संख्या पार कर चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य बना रहा, जहां अब तक 3,186,95 मामले आ चुके हैं और 12,030 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसके बाद तमिलनाडु में कुल 1,75,678 मामले सामने आए हैं और 2,551 मौतें हुईं है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 954 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मामले 1,23,747 हो गए हैं वहीं इस अवधि में 35 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद मौतों की कुल संख्या 3,663 हो गई हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में कर्नाटक (67,420), गुजरात (49,353), उत्तर प्रदेश (51,160), राजस्थान (30,390), मध्य प्रदेश (23,310), पश्चिम बंगाल (44,769), हरियाणा (26,858), आंध्र प्रदेश (53,724), तेलंगाना (46,274), असम (25,382), जम्मू एवं कश्मीर (14,650), केरल (13,274), ओडिशा (18,110) और बिहार (27,646) हैं।

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है। यहां पिछले 24 घंटों में 3,33,395 टेस्ट किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चिरंजीवी की ‘काका में अनस्वरा राजन की एंट्री, बोलीं- मेगा स्टार के साथ काम करना गौरव की बात

Newsdesk

मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading