October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने मोदी के ‘आत्मनिर्भर आह्वान’ को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Congress leader Rahul Gandhi.

नई दिल्ली, 21 जुलाई | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार के बहुचर्चित ‘आत्मनिर्भर’ कार्यक्रम पर तंज कसा। उनका कहना है कि सरकार द्वारा फरवरी से ही इस तरह की योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिस कारण देश में कोविड-19 के मामले जुलाई के तीसरे सप्ताह तक 11 लाख हो गए हैं। गांधी ने ट्वीट किया, “कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां : फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- मध्य प्रदेश में सरकार गिराना, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की छठी सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसलिए देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है।”

राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई है, जब राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

गौरतलब है कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत से विवाद के बाद वापस पार्टी में आने से इनकार कर दिया है।

महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आह्वान किया था।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

भारत ने आधुनिक इतिहास में सबसे तेज और सबसे व्यापक स्तर पर गरीबी कम करके दिखाया: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Comment