38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

उर्वशी रौतेला के हाथ लगी करण जौहर की फिल्म, पहली बार धर्मा प्रोडक्शंस संग करेंगी काम

20 मई ; | उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने नए प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी साझा की है, जिसके बाद से प्रशंसक काफी उत्सुक हो गए हैं। दरअसल, उर्वशी जल्द ही करण जौहर के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस नई शुरुआत के बारे में प्रशंसकों को बताया है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर फूलों के गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि वह करण के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कुछ बहुत ही रोमांचक चीज की शूटिंग कर रही हैं। यह अभिनेत्री का धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहला सहयोग है और अभी इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद से प्रशंसक फिल्म के बारे में अधिक जानकारी सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसक दे रहे अभिनेत्री को बधाईउर्वशी को धर्मा के साथ काम करने की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा, आपके लिए बहुत खुश हूं, बहुत-बहुत बधाई तो दूसरे ने लिखा, आपको आने वाली सभी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं, आगे भी आपको ऐसे ही सफलता मिलती रहे। एक अन्य ने लिखा, आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकती कि हम आपके लिए कितने खुश हैं। अब इंतजार नहीं होता। इन फिल्मों में नजर आएंगी उर्वशीउर्वशी जल्द ही फिल्म 365 में नजर आए अभिनेता मिशेल मोरोन के साथ हॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इसके अलावा वह संपत नंदी की ब्लैक रोज और राम पोथिनेनी के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। वह रणदीप हुड्डा के साथ एक भी एक फिल्म का हिस्सा हैं। हाल ही में अभिनेत्री जेसन डेरुलो के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जो भी जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसा रहा फिल्मी सफरउर्वशी के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने 2013 में सिंह साहब द ग्रेट से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह भाग जॉनी, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, पागलपंती, हेट स्टोरी 4, दिल है ग्रे सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहीं। बता दें कि उर्वशी इकलौती ऐसी भारतीय महिला हैं, जिन्होंने 2 बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। पहले वह 2012 में मिस यूनिवर्स बनीं तो 2015 में भी ताज उनके सिर सजा था। न्यूजबाइट्स प्लसकरण जल्द 7 साल बाद निर्देशक के तौर पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से वापसी करने जा रहे हैं। 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading