October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक सटोरिया भागने में सफल हो गया।

जबलपुर पुलिस :  ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक सटोरिया भागने में सफल हो गया। गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तीनों लोग नौशाद अली प्रयाग राहुल श्रीवास्तव सटोरियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कुख्यात सट्टा किंग दिलीप खत्री द्वारा लिंक देकर सट्टा खिलाने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गोहलपुर थाना अंतर्गत गाजी नगर के एक मकान में आईपीएल का सट्टा खिलवाया जा रहा था। मुखबिर द्वारा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर गाजी नगर में दबिश दी जहां तीन युवक आईपीएल मैच के दौरान हर बाल पर दांव लगाते हुए मिले, जबकि पुलिस को देखते ही एक सटोरिया मौके से भाग गया। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 9 मोबाइल और लाखों रुपए का हिसाब किताब जप्त किया है। इसके साथ ही सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment