September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी: धीरेंद्र शास्त्री की अश्लील तस्वीर इंटरनेट पर की शेयर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

शाहजहांपुर, 23 मई | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उस पर केस दर्ज कर लिया गया है। सर्किल ऑफिसर (तिलहर) प्रियांक जैन ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के डभौरा गांव निवासी इरशाद हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट साझा किया था।

स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता सुरेश शर्मा पप्पू ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि पोस्ट अश्लील थी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए और 505(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading